|
विभाग में 22 पूर्णकालिक संकाय सदस्य हैं और करीब 250 विद्यार्थी हैं -170 से अधिक अवरस्नातक विद्यार्थी हैं और लगभग 80 स्नातक विद्यार्थी हैं। इसके अतिरिक्त करीब 40 स्थायी और 20 अस्थायी कर्मचारी हैं जो प्रशासनिक कार्यालय, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं, आरेखन कार्यालय संचालित करते हैं और संकाय सदस्यों द्वारा ली गई प्रायोजित परियोजनाओं में संलग्न हैं। यह विभाग प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि(बी.टेक), प्रौद्योगिकी निष्णात(एम.टेक.), द्वि-उपाधि(बी.टेक एवं एम.टेक) तथा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) के शैक्षिक कार्यक्रम चला रहा है। वायुगतिकी, नियंत्रण एवं निर्देशन, प्रणोदन, संरचना और प्रणाली अभियांत्रिकी : विशेषज्ञता के पाँच बृहद क्षेत्र में कार्यक्रम प्रदान करता है। प्रयोगात्मक गतिकी, उड़ान गतिकी एवं नियंत्रण, अरैखिक प्रणाली एवं स्थिरता, समिश्र पदार्थ, संरचनात्मक गतिकी वायु प्रत्यास्थता, गैस टर्बाइन इंजन एवं रोटर गतिकी, अक्षीय सम्पीड़क अभिकल्प एवं विश्लेषण, दहन एवं ताप अंतरण,आर सी एस एवं अवरक्त चिह्नक, एम डी ओ, वायुयान (मानव रहित यान एवं हवाई जहाज) अभिकल्प क्षेत्र में संकाय सक्रियता के साथ संलग्न हैं।
|